Recent Posts

March 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जब बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव परिवार सहित जमकर थिरके

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। मैनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामोें के दौरे पर पहुंचे बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव अपने अलग अंदाज के लिए जाने और पहचाने जाते हैं। वह कभी भी किसी भी गांव के सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में जहां शामिल होने अचानक पहुंच जाते हैं।

आज फिर एक बार कई सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान ग्राम कोकड़ी में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे MLA जनक ध्रुव ने परिवार साथ आदिवासी नृत्य में जमकर थिरके। MLA जनक ध्रुव को नाचते देख ग्रामीण और युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला और सभी लोग थिरकने लगे।