जब अचानक लग्जरी कार छोड़ ई – रिक्शा चलाने लगे बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव
- जिसने भी देखा दंग रह गया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव आज जब अचानक अपने लग्जरी कार को छोड़कर ई-रिक्शा चलाते नजर आये तो जिसने भी देखा दंग रह गया। यह तस्वीर और वीडियो लगातार सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जनक ध्रुव आज नहानबिरी स्थित अपने निवास से जैसे ही क्षेत्र के दौरे के लिए निकले ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों ने विधायक को देखकर उत्सुकतावश पुकार लगाया तो ई-रिक्शा को रोककर MLA जनक ध्रुव ने बच्चों से चर्चा किया। 
MLA जनक ध्रुव ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई के बारे में चर्चा किया। सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल पूछे बच्चों के जिद पर MLA ने उन्हे ई-रिक्शा में ही घुमाने निकल गये। इस दौरान MLA जनक ध्रुव स्वयं ई-रिक्शा चला रहे थे और उनके सुरक्षा कर्मी दौड़ लगा रहे थे जिसने भी MLA जनक ध्रुव को ई-रिक्शा चलाते देखा दंग रहे गये। साथ ही बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और अच्छे नंबर आने पर उन्हे पुरस्कार देने की बात कही जिस पर बच्चों में भारी उत्साह देखा गया।
