युवा पीढ़ी अपने हक और अधिकार के लिए सरकार से सवाल करने लगे तो भाजपा सरकार उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है – छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज
- बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मैनपुर, धवलपुर , इंदागांव, ध्रुर्वागुडी, अमलीपदर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक स्वागत
- बिजली बिल बढ़ोतरी, प्रशासनिक व्यवस्था, कश्मीर में मजदूरों की हत्या और भाजपा की अंदरूनी कलह पर साधा निशाना, दो माह के प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान
- शेख हसन खान, गरियाबंद
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज रविवार दोपहर 02 बजे मैनपुर पहुंचे तो ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे और आतिशबाजी के अलावा फूलमाला से ऐतिहासिक स्वागत किया। दीपक बैज एवं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव के स्वागत करने में गांव-गांव से सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मैनपुर पहुंचे थे। पैरी सदन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और उनकी समस्याओं को जाना तथा संगठन को मजबूत करने और राज्य भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़क से लेकर सदन तक सघर्ष करने कहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा हमारी असली ताकत हमारे कार्यकर्ता है। इस दौरान पत्रकारो से चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा भाजपा सरकार के ढाई साल में प्रदेश की जनता थक चूकी है युवा परेशान है स्कूलो में शिक्षक नही है, युवाओं के लिए नौकरी नही है, आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन को छिना जा रहा है किसान परेशान है, महतारी वंदन के नाम से 1000 रू. देकर 4000 रू. बिजली बिल के नाम से वसूली कर रहा है। 10 हजार से अधिक स्कूलो को सरकार ने बंद कर दिया मंहगांई चरम सीमा पर है अपराध लगातार बढ़ रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह फैल है, श्री बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद चरम पर है और जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता तक की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। बैज ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तक निराश होकर इस्तीफे दे रहे हैं, जिससे सरकार की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। जब प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद की बात तक अधिकारी नहीं सुन रहे, तो विधायक और आम कार्यकर्ताओं की स्थिति समझी जा सकती है। इस मामले में लोकसभा के विशेषाधिकार हनन तक की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस पूरे मामले पर अपना स्पष्ट रुख रखना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने मंहगी बिजली के मुद्दे पर बीजीपी सरकार पर हमला बोला दावा किया की प्रदेश में बिजली का बढ़ा हुआ बिल अब किसी एक वर्ग की परेशानी नही रहा आम जनता से लेकर पत्रकार और यहां तक की भाजपा कार्यकर्ता भी परेशान है उन्होंने दावा किया कि ढाई साल में बिजली दरों में पांच बार बढ़ोतरी की गई है और स्मार्ट मीटर के जरिए जनता से अतिरिक्त वसूली की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ की मांग को लेकर दो महीने का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाएंगे, फिर ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रदर्शन होगा तथा अंत में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।
श्री बैज ने आगे कहा आज की युवा पीढ़ी अब अपने अधिकारो के लिए लड़ रही है आज की युवा पीढ़ी हर मुद्दे पर सवाल पुछ रही है रोजगार, मंहगाई, शिक्षा और जनहित से जुड़े मामले पर युवाओ में असंतोष बढ़ रहा है यही वजह है कि जेन जी अब खुलकर भाजपा सरकार की नीतियो पर विरोध कर रही है। कश्मीर के पुलवामा जिले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की आतंकियों द्वारा हत्या का मुद्दा उठाते हुए बैज ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दोनों मृतक अनुसूचित जाति वर्ग से थे और रोजी-रोटी कमाने कश्मीर गए थे। सरकार को तत्काल उनके शव परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने इसे सरकार की अकर्मण्यता और उदासीनता बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की। श्री बैज ने कहा कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रही है और वर्ष 2028 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक जनक ध्रुव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुकचंद ध्रुव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, निहाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, शाहीद मेमन, तीव सोनी, दुलेन्द्र नेगी, तनवीर राजपूत, जनपद सदस्य सुकचंद ध्रुव, टीकम सिंह कपिल प्रेमसाय जगत, छबी दीवान, पीलेश्वर सोरी, पारेश्वर नेगी, डिगेश्वरी सांडे, लोकेश सांडे, लीकेश यादव, मालती बाई कोर्राम, बृजलाल सोनवानी, पारेश्वर नेताम, अयान रजा, इमतियाज मेमन, खेलन साहू, गज्जु यादव, लोचन निर्मलकर, लोकनाथ, डोमार साहू, रामभरोसा नेताम, पवन जगत, अजीत लाल, समीर खान, देवकुमार ध्रुव, उवेश रजा, नजीब बैग, युगल पाण्डेय, चित्रांश ध्रुव, अमीत मीरी, अमृत पटेल, संदीप सरकार, भुनेश्वर नेगी ,दादू खान एवं बड़ी संख्या में कांगेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- युवा कांग्रेस नेताओं ने दीपक बैज से किया शिकायत, वन विभाग में किया जा रहा मनमानी
युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोहन नागेश, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शाहीद मेमन, तनवीर राजपूत, पारेश्वर नेताम ने दीपक बैज को लिखित में आवेदन देकर बताया कि गरियाबंद वनमंडल एवं उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व वन विभाग में भेद-भाव पूर्ण नीति अपनाई जा रही है यह आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को छोड़करी वन विभाग कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी अपने बेटा बेटी रिश्तेदारो को बगैर विकेंसी निकाले दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरी पर रख रहे है जिसकी जांच किया जाना चाहिए और उन्हे तत्काल हटाया जाय नही तो इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस और क्षेत्र के बेरोजगार युवक आन्दोलन, प्रदर्शन, चक्काजाम करेगें इस संबंध में एक आवेदन विस्तृत नाम के साथ प्रदेश अध्यक्ष को सौपा गया है।
