Recent Posts

October 21, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर जनपद पंचायत को मिला नया सीईओ, गेंदलाल चुरेन्द्र ने संभाला पदभार

  •  शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में सोमवार को नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) गेंदलाल चुरेन्द्र ने पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे भानुप्रतापपुर में पदस्थ थे।

पदभार ग्रहण करने के बाद श्री चुरेन्द्र ने चर्चा के दौरान कहा कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र हितग्राही लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित जनपद पंचायत के अंतर्गत संचालित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। साथ ही जनपद पंचायत के अंतिम छोर के गांवों तक पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।