Recent Posts

September 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर मड़ाई देखने पहुंची महिलाओं को तेज बाइक ने मारी टक्कर, एक घायल और एक की मौके पर मौत

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • घायल का मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है उपचार, मोटरसायकल चालक भी घायल

मैनपुर । आज सोमवार शाम 6 बजे के आसपास मैनपुर मड़ाई देखने के बाद अपने बहन के यहां मैनपुरकला वापस लौट रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार मोटरसायकल ने इतना जबरदस्त टक्कर मारा कि एक महिला लीलाबाई पति बिसाहूराम उम्र लगभग 48 वर्ष ग्राम पंचपेड़ी पांडुका की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही साथ में चल रही उनके रिश्तेदार दूसरी महिला कौशिल्या बाई साहू ग्राम तौरेंगा पांडुका घायल हो गये जिसकी जानकारी देने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस से मैनपुर अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरो ने जाॅच के बाद लीलाबाई की मौत होने की पुष्टि की।

वही गंभीर रूप से घायल कौशिल्या बाई का ईलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है दूसरी ओर मोटर सायकल चालक भोलाराम बघेल भी गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका उपचार भी अस्पताल में किया जा रहा है। मैनपुर पुलिस द्वारा मामले की पंचनामा तैयार कर कार्यवाही की जा रही है।