केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें कार्यकर्ता – उपमुख्यमंत्री साव
- भाजपा के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण में पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद जिला भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 20 एवं 21 मई को हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रोहित साहू ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, गोवर्धन मांझी, महामंत्री चंद्रशेखर साहू, आशीष शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नंदनी साहू, लालिमा ठाकुर, शिवांगी चतुर्वेदी, नंदनी ढीढी उपस्थित रहे।

सत्र को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान हितैषी योजनाएं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रहित एवं संगठन मजबूती के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया जिसमें विषय वक्ताओं ने हमारी सांस्कृतिक विरासत हमारे कार्य पद्धति हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं एकात्मक मानव दर्शन सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे अनेक विषयों पर अपने अपने विषयो पर विस्तार से कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया विषय वक्त के रूप में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी डॉक्टर अवधेश जैन प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग डॉक्टर नवीन मार्कंडेय ,चंद्रशेखर साहू पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सदस्य संदीप शर्मा खाद्य आयोग अध्यक्ष कमलेश चन्द्राकर, अमित चिमलानी, पवन गर्ग श्रीमती रंजना साहू सहित विषय वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
गरियाबंद जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ,महामंत्री आशीष शर्मा चंद्रशेखर साहू ,अजय रोहरा, सुरेंद्र सोनटेके ,जिला प्रशिक्षण प्रमुख योगेश शर्मा ,राधेश्याम सोनवानी, पारस ठाकुर ,रिखि राम यादव ,महेश यादव ,राजेश साहू ,रामकुमार साहू सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री जिला के सभी पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रदेश के मोर्चा प्रकोष्ठ के एवं जिले के मोर्चा प्रकोष्ठ के संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशिक्षण उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
