Recent Posts

July 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

जाड़ापदर की बेटी लीना नागेश सब स्पेक्टर बनकर वर्दी के साथ गांव पहुंचीं तो ग्रामीण हुए गदगद 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • ग्रामीणों ने रैली निकाल किया ऐतिहासिक स्वागत

गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर से 3 किमी दूर छोटे से गांव जाड़ापदर के लिए गौरव का क्षण उस समय आया, जब गांव की बेटी लीना नागेश का चयन उप निरीक्षक एसआई पद पर हुआ। आज शुक्रवार को वर्दी पहनकर जैसे ही वह गांव पहुंची, पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

ग्रामीणो ने फुलमाला गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया साथ ही ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने लीना को बधाई देते हुए इसे गांव की बड़ी उपलब्धि बताया। लीना नागेश जाड़ापदर ग्राम सरपंच श्रीमती उपसीन नागेश की बेटी हैं। परिवार के सहयोग, मेहनत और संघर्ष के बल पर लीना ने यह सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम गांव के वरिष्ठ नागरिक यशवंत बघेल, कोसिंग नेताम , आदिवासी नेता महेंद्र नेताम, मैनपुर सरपंच श्रीमती हनीता नायक, जनपद सदस्य श्रीमती कुमारी बाई पटेल ने कहा कि यह केवल जाड़ापदर गांव ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्षेत्र के लोगों ने लीना नागेश को बधाई और अपनी शुभकामना दी है।