Recent Posts

February 15, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश राम ध्रुव पहुंचें राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेशराम ध्रुव आज बुधवार को मैनपुर पहुंचे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में कांग्रेस के पदाधिकारी से भेंट मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली। उसके पश्चात राजीव गांधी गोद ग्राम कुल्हाड़ीघाट में पहुंचकर राजीव गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किये उसके पश्चात बूथ चलो अभियान के तहत कमार जनजाति के लोगों से मिलकर समस्या सुनी।

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने भूपेश बघेल सरकार के योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया एंव बुथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस के गरियाबंद जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोला जगत, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा ,सरपंच धनमोती सोरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संगठन महामंत्री नेयाल नेताम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेंदु यादव, कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री गुलाम मेमन, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रियंका कपील, यशवन्त यादव, अशोक दुबे, डोमार साहू, गजेन्द्र यादव, इम्तियाज मेमन, नजीब बेग, तनवीर राजपुत, युवा कांग्रेस नेता उमंग ठाकुर, धनसाय सोरी, नारायण मरकाम, दामोदर मरकाम, ,धनसाय सोरी, श्यामलाल ,खेमलाल ,रामलाल धनेश्वर ,मरकाम ,गोवर्धन ,दिनेश श्यामलाल जगत सोनाधर भानुमति, गीता बाई, लखनी आरती ,हेमलता, फुलबासन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।