Recent Posts

February 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पेट्रोल 13 पैसे कम हुआ वही डीजल 11 पैसे सस्ता

सस्ता

नई दिल्ली. देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में राहत जारी है। सोमवार को पेट्रोल जहां 13 पैसे कम हुआ वही डीजल 11 पैसे सस्ता हुआ है, इंटरनेशनल लेवल पर ऑयल की कीमत में उछाल के बीच पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार बड़ी गिरावट आई है।

सस्ता

सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 70.43 रूपये व डीजल  64.39  रूपये प्रति लीटर मिल रहा है, वही मुंबई में पेट्रोल 76.12 जबकि डीजल 67.51 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 73.18 व डीजल की 68.12 है, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 72. 68 जबकि डीजल 66. 31 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

वही अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो बीते हफ्ते कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है, जानकारों के मुताबिक उम्मीद है कि पेट्रोल और डीजल के दामो में लगातार चल रही गिरावट पर विराम लग सकता है, बता दें की बीते सप्ताह ब्रेंट क्रूड का भाव में 60 डॉलर प्रति बैरल तक गिरावट हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *