Recent Posts

May 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नदी में डूबने से 3 बच्चे की मौत जन्मदिन की पिकनिक मनाने गए थे 8 दोस्त

कोंडागाँव से प्रकाश झा

संबलपुर नदी में नहाने गए तीन बच्चे पानी में डूब गए.सभी नहाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन इनमें से तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इसके बाद अन्य बच्चे बाहर निकले और गांव जाकर लोगों को बताया।लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने नदी से कामरान और आमोख का शव निकाला।

संबलपुर में शनिवार शाम को नारंगी नदी के किनारे जन्मदिन मनाने गए 8 स्कूली बच्चों में से तीन नदी में डूब गए। डूबने वालों में आमोख ठाकुर भी है, जिसका जन्मदिन मनाने सभी दोस्त नारंगी नदी गए हुए थे।

सभी 11वीं के छात्र चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़तें हैंं। जानकारी के मुताबिक 8 बच्चे कोंडागांव से संबलपुर के लिए निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *