भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी की उपस्थिति में रिसाली के दशहरा मैदान में सजा भव्य तीज उत्सव
- भारतीय संस्कृति और परंपराओं का दिखा अद्भुत संगम
- शेख हसन खान, गरियाबंद
रायपुर । भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और लोक पर्वों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रिसाली के दशहरा मैदान में भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी की प्रमुख उपस्थिति रही। उनके साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिसाली स्थित दशहरा मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में तीज पर्व की पारंपरिक उमंग, लोक संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा और छत्तीसगढ़ी परंपराओं की मनमोहक झलक देखने को मिली। पूरा परिसर महिलाओं के उत्साह और तीज की खुशियों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं दुर्ग संभाग प्रभारी शीतल नायक, जिला प्रभारी तिलेश्वरी धुरंधर, सह प्रभारी योगिता सिन्हा, प्रतिज्ञा गुप्ता, दुर्ग जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, महामंत्री ममता राव एवं भारती साहू, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, रजनी बघेल, पप्पू चंद्राकर, पद्मावती देवांगन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
- विभा अवस्थी ने दिया संस्कृति और संस्कारों को सहेजने का संदेश
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि तीज जैसे लोकपर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक परंपराओं के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है तथा नई पीढ़ी तक हमारी लोक विरासत और संस्कारों को पहुंचाने का कार्य होता है।
उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना बेहद आवश्यक है। लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, रीति-रिवाज और पर्व हमारी पहचान हैं। भाजपा महिला मोर्चा का प्रयास है कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता बढ़े और भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं को और अधिक मजबूती मिले।
- तीज की उमंग में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
तीज उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से पर्व मनाते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में लोक संस्कृति और छत्तीसगढ़ी परंपराओं की विशेष झलक देखने को मिली। महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि हरितालिका तीज केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह महिलाओं की सामाजिक सहभागिता, पारिवारिक प्रेम और सांस्कृतिक एकजुटता का भी प्रतीक है। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
- महिला मोर्चा ने लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह तीज उत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी की प्रमुख उपस्थिति ने कार्यक्रम में महिलाओं के उत्साह को और बढ़ाया।
महिला मोर्चा का संकल्प है कि सावन महोत्सव, तीज सहित भारतीय लोक एवं सनातन परंपराओं से जुड़े पर्वों को सामाजिक सहभागिता के साथ मनाते हुए संस्कृति, संस्कार और परंपराओं की विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए।
