मैनपुर में बैठक लेकर गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने दिया निर्देश
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मैनपुर में आकांक्षी ब्लाॅक संपूर्णता अभियान 2.0 शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर जोर
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर जनपद पंचायत क्षमता विकास भवन में आज गुरूवार को गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उइके एवं जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने संपूर्ण अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी ब्लाॅक मैनपुर की आवश्यक बैठक लिया जिसमें शिक्षा विभाग, बीआरसीसी, जनपद, आंगनबाड़ी, पर्यवेक्षक, पशु चिकित्सालय एवं परिक्षेत्र अधिकारी कर्मचारियो की बैठक लेकर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने संपूर्णता अभियान 2.0 का उद्देश्य आकांक्षी पर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करना ताकि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास एवं बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्रों में समग्र विकास हो सके। सभी विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर ठोस परिणाम लाने के निर्देश दिए। इस दौरान एक -एक करके सभी विभागो के कार्यो की समीक्षा किया गया साथ ही महिला बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी, शौचालय, पेयजल की उपलब्ध की जानकारी लिया, शिक्षा विभाग के स्कूलों आहता, स्कूल जतन, योजना के तहत स्कूल भवनों और बालिका शौचालय तथा पानी की उपलब्धता को लेकर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। पशुधन विभाग टीकाकरण के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए उन्हे निर्देशित किया है।
इस मौके पर मैनपुर जनपद पंचायत के सीईओ डी एस नागवंशी, पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुवा, महिला बाल विकास अधिकारी श्री पाण्डेय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेश पटेल, बीआरसीसी शिव नागे, आशीफ खान, लीलावती सेन, योगेश नायक, शारदा डहरिया, नाजिया हसन, पुष्पा ध्रुव, राजेश दौरा, रसीद खान, प्रदीप सिन्हा, भानुप्रताप सिंह राठौर, भुषण सिंह, खन्ना रामटेके, नरेन्द्र दीवान, हेमंत कुमार पटेल, धनेश्वर पटेल, दामोदर कश्यप, मुकेश ठाकुर, नीलम नागेश, बलिराम नेताम, दामोदर नेगी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
