Recent Posts

May 7, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कांकेर के पूर्व MLA शिशुपाल सोरी मैनपुर पहुंचे – कहा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व मे लगातार हो रहा प्रदेश का विकास

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • भय, भूख और भ्रष्टाचार के अंत का शंखनाद, बंगाल में भाजपा की जीत विकास और विश्वास की विजय – शिशुपाल सोरी

गरियाबंद। कांकेर के पूर्व MLA एवं पूर्व संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी आज मैनपुर पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र के आदिवासी समाज प्रमुखों ने उनका आत्मीयता से स्वागत किया। कई समाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व संसदीय सचिव श्री सोरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहे है और आज हर क्षेत्रो मे क्रांतिकारी विकास हो रहे है। सरकार बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रतिबद्ध है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के हालिया नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता की अटूट आस्था का परिणाम बताया है। यह चुनाव परिणाम केवल आंकडों की जीत नहीं है, बल्कि उस विचारधारा की जीत है जो अंत्योदय और राष्ट्रवाद को समर्पित है जनता ने लंबे समय से कुशासन के अंधकार से मुक्ति की पश्चिम बंगाल दशकों से भय, भूख और भ्रष्टाचार की त्रिकोणीय त्रासदी को झेल रहा था। बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी थी आम नागरिक और विपक्षी कार्यकर्ता निरंतर असुरक्षा के साये में जी रहे थे। जनता ने अब इस भय को त्यागकर लोकतंत्र की शक्ति का परिचय दिया है। श्री सोरी ने कहा आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है जल जंगल जमीन की सुरक्षा बेहद जरूरी है।