मैनपुर थाना में 112 वाहन का बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने पूजा अर्चना कर दिखाई हरी झंडी
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बढ़ा कदम उठाया गया है। आज गुरूवार को बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने मैनपुर थाना में 112 वाहन की पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाई।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुर सरपंच श्रीमती हनिता नायक, भाजपा नेता रामदास वैष्णव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा, जाकिर रजा, डाकेश्वर नेगी, खेदु नेगी, तनवीर राजपूत, निहाल नेताम, शाहिद मेमन, लिकेश यादव, सामंत शर्मा, मोहित ध्रुव, अरूण यादव, एक्ता दीक्षित एवं बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
