पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रृद्धांजलि देने बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष पिछड़ी आदिवासी कमार जनजाति ग्राम कुल्हाड़ीघाट पहुंचे
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- कंप्यूटर एवं संचार क्रांति में राजीव गांधी के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता – विधायक जनक ध्रुव
गरियाबंद । तहसील मुख्यालय मैनपुर से 18 किमी दूर घने जंगल और पहाड़ियों के बीच बसा हुआ राजीव गोद ग्राम कुल्हाड़ी घाट में आज गुरुवार को राजीव गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया और दोपहर 12 बजे तेज धूप मे रैली निकाली गई।
इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव एवं कुल्हाड़ीघाट के सरपंच बनसिंह सोरी सहित सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता और आदिवासी कमार जनजाति के ग्रामीण राजीव गांधी के प्रतिमा का पूजा अर्चना कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, पश्चात् कुल्हाड़ी घाट के गलियों मे ब्लॉक कांग्रेस एवं ग्रामीणों रैली निकाली गई,एक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कमार जनजाति परिवार के लोगों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि राजीव जी देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री के रूप मे जाने जाते हैं । उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कम्प्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरूआत की और देश मे 18 साल के उम्र वाले युवाओं को मताधिकार प्रयोग करने का अधिकार दिया। हमेशा युवा सोच के साथ देश के विकास के लिए उन्होने जो कार्य किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा सन् 1985 को देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी जब इस छोटे से गांव कुल्हाड़ीघाट पहुंचे थे तब इस गांव मे पहुंचने के लिए पक्की सड़क नही थी और मूलभूत सुविधाएं नहीं था। राजीव गांधी के कुल्हाड़ीघाट आने के बाद कुल्हाड़ीघाट तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का निर्माण किया गया। बिजली लगायी गई। स्कूल आश्रम खोला गया। कांग्रेस सरकार ने कुल्हाड़ीघाट के विकास के लिए खूब कार्य किया। श्री नेताम ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है । पक्षपात की राजनीति किया जा रहा है। आदिवासी कमार जनजाति के लोगों के विकास के लिए राज्य की भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, जिला कांग्रेस महामंत्री खेदू नेगी, मैनपुर मंडल अध्यक्ष टीकम कपिल,महामंत्री गेंदू यादव, नेहाल नेताम, सरपंच बनसिग सोरी, दामोदर मरकाम,धनसाय सोरी,तनवीर राजपूत, युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, सावंत शर्मा, डोमार साहू,लिकेश यादव , घनश्याम यादव,नील कुमार बघेल,बजाडी सोरी, राजकुमार सोरी,जयराम सोरी, गंगाधर मरकाम,मेहत्तर मरकाम,चन्द्रजीत सोरी,धनेश्वर, श्यामलाल,सोमनाथ मरकाम,मनसाय,महेश मरकाम,रामचरण नेताम,नारायण सिंह मरकाम, रामदयाल नेताम, गंगाधर नेताम, नीलकुमार बघेल, महेश मरकाम, बरनू राम नेताम, रामलाल सोरी, धनसाय सोरी, रामधर सोरी, प्रभुचंद मरकाम, श्रीमती धनमोती सोरी, मुंगा बाई, सुनाबाई सोरी, रूपलाल, गुणधर, निलिमा नागेश, राधिका, मनीषा, जमुना बाई, फुलमती,बालमोती,उमंग ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने किया।
