Recent Posts

September 26, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी – 1 के अध्यक्ष तैयब हुसैन को पद से हटाया गया

बिलासपुर से प्रकाश झा

बिलासपुर दौरे में आये मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी – 1 के अध्यक्ष तैयब हुसैन ने शहर विधायक शैलेश पांडेय के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसकी शिकायत विधायक ने मुख्यमंत्री से की थी।

मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी को निर्देशित किया था। जिसके बाद 3 सदस्यीय जाँच दल ने इस पूरे मामले की छानबीन की और जांच में तैयब हुसैन को दोषी पाया। आज पीसीसी के प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने एक आदेश जारी कर तैयब हुसैन को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 के अध्यक्ष पद से हटा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *