Recent Posts

February 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा 21 नवम्बर को मैनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

मैनपुर – छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान से कांग्रेसियों मे भारी आक्रोश दिखाई दे रहा है और ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा 21 नवम्बर दिन सोमवार को मैनपुर साप्ताहिक बाजार में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का पुतला दहन किया जायेगा।

ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, ब्लाॅक कांग्रेस महामंत्री गेन्दू यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया छत्तीसगढ़ के विकास के लिए लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जो जन हितैषी कार्य किया जा रहा है। इससे पूरे प्रदेश सहित देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह पचा नही पा रहे हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आये दिनों अमर्यादित शब्दो का उपयोग किया जा रहा है जिससे पूरे छत्तीसगढ़ की जनता में भारी आक्रोश है और ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा 21 नवम्बर दिन सोमवार को मैनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह का पुतला दहन किया जायेगा।