Recent Posts

October 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गुरूनानक जयंती के उपलक्ष्य में मार्मिक चेतना बिलासपुर द्वारा भिक्षुको को भोजन करा कर मनाया गया

बिलासपुर से प्रकाश झा

गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर द्वारा भिक्षुक रूपी आशीर्वाद से परिपूर्ण ईश्वर को भोजन करा कर तृप्त किया गया मार्मिक चेतना वेलफेयर सोसाइटी बिलासपुर द्वारा गरीबों महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे है जो अत्यंत ही सराहनीय है मार्मिक चेतना द्वारा हर रोज गरीबो की सेवा की जाती है । शहर के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सेनेटरी नैपकिन निशुल्क बांटना एवं जागरूकता कार्यक्रम बच्चियों को गुड टच बैड टच बाल विवाह आत्मरक्षा प्रशिक्षण आत्मरक्षा के तत्काल तरीके एवं बालिका शिक्षा, भिक्षा मुक्ति, नशा मुक्ति हेतु अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं इस अवसर पर अंकिता पाण्डेय शुक्ला,नीरज गेमनानी, अनुभव शुक्ला,रूपाली पांडे, भव्या शुक्ला,नेहा तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *