Recent Posts

September 25, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

केंद्रीय सरकार ने किया पैट्रोल डीजल के दाम पढ़िये पूरी ख़बर

दिल्ली :दीवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की घोषणा की। पेट्रोल और डीज़ल पर उत्पाद शुल्क कल से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किया जाएगा। बताया जा रहा है ,कि डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी पेट्रोल की तुलना में दोगुनी होगी और आगामी रबी सीजन के दौरान किसानों को बढ़ावा मिलेगा। राज्यों ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर वैट कम करने का आग्रह किया है। बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच आज वाहन ईंधन के भाव में बढ़ोतरी को लेकर मामूली राहत है।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिवाली से ठीक एक दिन पहले आज (बुधवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।जिसके साथ ही देशभर में पेट्रोल के दाम स्थिर हैं. वहीं, डीजल के रेट में बढ़ोतरी को लेकर लगातार दूसरे दिन राहत है।पेट्रोल (Petrol) की कीमतों में लगातार 7 दिन की तेजी के बाद बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लगा है। वहीं, डीजल (Diesel) के भाव में लगातार दूसरे दिन कोई तब्दीली नहीं हुई है. बता दें कि पेट्रोल की कीमत में लगातार सात दिन 35 पैसे प्रति लीटर की महंगाई के बाद आज भाव में स्थिरता आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *