Recent Posts

August 1, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 2 अगस्त को अमलीपदर में भगवान जगन्नाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचेंगे

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर, इंदागांव, धुरवागुड़ी में प्रदेश अध्यक्ष बैज का जोरदार स्वागत की तैयारी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज 2 अगस्त दिन रविवार को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम अमलीपदर पहुंचेंगे यहां भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना करेंगे।

अंतराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पंडित युवराज पाण्डेय से भेट मुलाकात चर्चा करेंगे। प्रोटोकाल से मिली जानकारी के अनुसार 02 अगस्त को सुबह 11 बजे गरियाबंद से प्रस्थान करेंगे और मैनपुर पहुंचेंगे मैनपुर मे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वही ग्राम इंदागांव, धुरवागुड़ी मे भी प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया जायेगा। दोपहर 3 बजे अमलीपदर से उसरीबेड़ा, उरमाल, चांदाहांडी, उमरकोट, जगदलपुर, लोहण्डीगुढ़ा बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने ब्लाक कांग्रेस के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मैनपुर नगर में स्वागत के लिए उपस्थित होने की अपील की है