Recent Posts

August 1, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भाजपा सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटना बंद करे – बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • बिन्द्रानवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, स्मार्ट मीटर के जरिए जनता को लूटना बंद करे

गरियाबंद ।‌ आज देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है लगातार मंहगाई बढ़ती जा रही है। मध्यम व गरीब तबके के लोग बेहद परेशान हो गये ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उपर से महंगी बिजली ने जनता को त्रस्त कर दिया है। उक्त बातें बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने क्षेत्र के जनता से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। श्री ध्रुव ने आगे कहा कि बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों की वजह से पूरे प्रदेश की जनता भारी मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलने को मजबूर हैं।

पुराने मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर लगते ही आम उपभोक्ताओं के बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के घरों में अचानक हजारों रुपए के बिल थमाए जा रहे हैं। यह तकनीक के नाम पर छत्तीसगढ़ की जनता की जेब पर सीधा डाका है। वही लगातार क्षेत्र की जनता बिजली की आंख मिचौली बिजली कटौती से भी परेशान हो गये हैं।

भाजपा सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है जिसे तत्काल वापस लेना चाहिए। श्री ध्रुव ने आगे कहा कि पूर्व में कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार द्वारा 400 यूनिट तक छुट दिया गया था जिसे आधा कर 200 यूनिट किया गया है और बिजली बिल के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाली जा रही है। इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, पूर्व अध्यक्ष शाहिद मेमन, सामंत शर्मा, पिलेश्वर सोरी, डोमार साहू, तनवीर राजपूत, खेलन साहू, दुलेन्द्र नेगी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।