Recent Posts

May 28, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

  • रायपुर, 25 अक्टूबर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक और कवर्धा रियासत की राजमाता श्रीमती शशिप्रभा देवी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्रीमती शशिप्रभा देवी का शनिवार को निधन हो गया। वे दो बार अविभाजित मध्यप्रदेश में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।

मुख्यमंत्री ने श्रीमती शशिप्रभा देवी के शोकसंतप्त परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए उल्लेखनीय सेवा की। उन्होंने अनेक पहुंचविहीन गांवों में सड़क, बिजली और सिंचाई सुविधा के विस्तार के काम किए। वे वर्ष 1977 और वर्ष 1980 में कवर्धा क्षेत्र से विधायक रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *