Recent Posts

July 8, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में नया बीईओ देवनाथ बघेल ने पदभार ग्रहण किया

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • शिक्षा व्यवस्था को दुरूस्थ करने कार्य किया जायेगा – बघेल

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में आज सोमवार को नया बीईओ देवनाथ बघेल ने पदभार ग्रहण किया 16 जून से नये शिक्षा सत्र प्रारंभ होना है और विभागीय कसावट लाने के लिए मैनपुर मे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी देवनाथ बघेल को सौंपा गई है।

कार्यभार संभालते हुए श्री बघेल ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह दुरूस्थ करने और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षा के स्तर मे सुधार करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे। मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र काफी लंबा चौड़ा है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो इसके लिए कार्य किया जायेगा। आज उन्होंने बैठक लेकर कल नया शिक्षा सत्र को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।