Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

तलाब में डूबने से बालक की मौत

भाटापारा ग्राम तरेगा में तालाब में डूब कर एक बालक की मौत हो गई है बालक मिर्गी रोग से पीड़ित था। ग्रामवासियों ने काफी प्रयास के बाद बालक के शव को बाहर निकाला है। ग्रामीण थाना में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम तरेंगा के 15 वर्षीय बालक पप्पू चक्रधारी पिता राजेंद्र कुमार सोमवार को प्रातः 11:00 बजे नहाने के लिए गतवा तालाब गया हुआ था। दोपहर तक बालक वापस घर नहीं पहुंचा घर वालों ने खोजबीन की तो बालक का कपड़ा तालाब के किनारे पर रखा हुआ मिला। जिस पर ग्राम वासियों के सहयोग से तालाब में जाल डालकर देखा गया।

काफी मशक्कत के बाद दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। ग्राम कोटवार द्वारा ग्रामीण थाना में इसकी सूचना दी गई। ग्रामीण पुलिस ग्रामीण थाना की पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। बालक के शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *