Recent Posts

June 29, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

विधायकों का घर बनाने गरीबों को घर से बेघर करना अन्याय – रामकृष्ण ध्रुव

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। नकटी गांव में विधायक आवास बनाने गरीबों को घर से बेघर करने का आरोप लगाते हुए ब्लाक कांग्रेस मैनपुर अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार नकटी गांव में विधायकों का घर बनाने के लिए गरीबो को घर से बेघर कर रही है। ये गरीबों परिवारों के साथ अन्याय है। भाजपा सरकार को आखिर रोजी मजूदरी, ठेला, खोमचा में कार्य करने वाले गरीबों से इतनी नफरत क्यों हैं ? भाजपा सरकार बनने के पहले दिन से गरीबों का घर दुकान असुरक्षित है। पूरे प्रदेश में गरीबों को टारगेट कर उनके खिलाफ दमनकारी कार्यवाही की जा रही है।

श्री ध्रुव ने कहा सत्ता परिवर्तन के पहले दिन से गरीबों के घर दुकान पर बुलडोजर चलाये जा रहे हैं। और तो और ग्रामीण क्षेत्रों में चंद पूँजीपतियों के दबाव में गरीबों की जमीन छीनी जा रही है। विरोध करने वालो पर दमनकारी कार्यवाही की जा रही है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा गरीबों को डराया, धमकाया जा रहा है, ये सब भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रहा है। उन्होंने कहा कि नकटी गांव में वर्षों से लोग घर बनाकर रह रहे हैं। कई लोगों का मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। फिर सरकार उसे अवैध कब्जा कैसे बता रही है? श्री ध्रुव ने आगे कहा कि नकटी गांव में गरीबों का घर उजाड़ना बंद किया जाये। विधायक निवास के लिए कोई अन्य स्थल का उपयोग किया जाये।