Recent Posts

August 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में 11 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद – तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में विश्व आदिवासी दिवस 11 अगस्त दिन मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। आदिवासी युवा प्रभाग विकास परिषद एवं समस्त आदिवासी समाज द्वारा विश्व मूलनिवासी आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाने भव्य तैयारी किया जा रहा है।

प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन मे पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। इस दौरान आदिवासी महापुरूषो को श्रद्धाजंली एवं माल्यार्पण किया जायेगा। पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज के वरिष्ठजनो एवं प्रतिभाओ का सम्मान के अलावा समाजिक एकता एवं अधिकारो पर विचार विमर्श एवं सभा का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद विशाल रैली निकाली जायेगी। इस कार्यक्रम मे क्षेत्रभर से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।