Recent Posts

November 6, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर क्षेत्र में भारी बारिश से नदी नाले उफान पर कई ग्राम बने टापू, रातभर मैनपुर क्षेत्र के ग्रामों में बिजली बंद

  • शेख हसन खान, गरियाबंद
  • मैनपुर कुल्हाडीघाट मार्ग के ऊपर तीन से चार फीट पानी भरा

मैनपुर – मैनपुर क्षेत्र में शनिवार रात 09 बजे से अचानक झमाझम भारी बारिश से जन जीवन अस्त वयस्त हो गया, और शनिवार रातभर झमाझम बारिश के कारण कई स्थानो पर बिजली के तार में पेड के डंगाले गिर जाने से पुरी रात मैनपुर क्षेत्र के लोगो को अंधेरे में बितना पड़ा।

शनिवार रात झमाझम बारिश और आज रविवार को दोपहर 03 बजे तक भारी बारिश के कारण क्षेत्र के नदी नालो में भारी उफान देखने को मिला और तो और बारिश का पानी मैनपुर कुल्हाडीघाट मुख्य मार्ग के उपर नउमुडा के पास सडक के उपर चार फीट आ गया, जिसके कारण लगभग दो से तीन घंटे आवगमन पुरी तरह बाधित रहा जब सडक से पानी कम हुआ तब कही जाकर आवगमन सुचारू हो पाया।