राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक शिवेश शुक्ला ने मैनपुर क्षेत्र के स्कूलों का औचक निरीक्षण किया
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। राजीव गांधी शिक्षा मिशन गरियाबंद जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला आज गुरूवार को मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र के जाड़ापदर, तुहामेटा, कोनारी, जिड़ार एवं विभिन्न स्कूलो का औचक निरीक्षण किया और छात्र -छात्राओ से पढ़ाई के संबंध मे जानकारी लिया। इस दौरान जर्जर स्कूलो का भी निरीक्षण किया लाखो रूपये की लागत से निर्माण किये जा रहे आश्रम भवन जिड़ार का निरीक्षण कर निर्माण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

शासकीय हाई स्कूल ज़िडार के निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कक्षा 10 वीं एवं कक्षा नवमी के विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का अवलोकन किया गया जिला मिशन समन्वयक के द्वारा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर का परीक्षण करते हुए हिंदी तथा संस्कृत सहित अन्य विषयों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पूछे गए। उनके द्वारा विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने तथा दिये गए गृह कार्य एवं कक्षा कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। शासकीय हाई स्कूल ज़िडार के आगमन के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान एवं वरिष्ट व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव के द्वारा शासकीय हाई स्कूल ज़िडार को जिला प्रशासन द्वारा वर्ष 2025-26 में विकासखंड मैनपुर के मॉडल स्कूल घोषित किए जाने से संबंधित पुस्तिका भेंट किया जिला मिशन समन्वयक शिवेश शुक्ला के द्वारा शासकीय हाई स्कूल ज़िडार के शैक्षणिक स्तर एवं अन्य गतिविधियों तथा व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मोहम्मद आसिफ खान एवं वरिष्ट व्याख्याता डोमार सिंह ध्रुव, व्याख्याता श्रीमती ओमकुमारी पटेल, व्याख्याता श्रीमती स्वाति रोकड़े, व्याख्याता नारायण सिंह दीवान, संकुल केंद्र गोपालपुर के समन्वयक कांति कुमार सिन्हा, सहायक शिक्षक अनिल कुमार साहू, सहायक ग्रेड 3 विनय कपिल, हुलास पटेल एवं अनित कुमार उपस्थित थे।
