Recent Posts

June 10, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय एवं आदिवासी समाज का पैदल मार्च जंगी रैली और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में आज बुधवार को सैकड़ों की संख्या में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय एंव आदिवासी समाज के लोगों ने अपने न्याय, अधिकार और अस्मिता की रक्षा की मांग को लेकर पैदल मार्च निकाला। इसके बाद जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे ।

विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के अध्यक्ष बनसिग सोरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम एवं आंदोलन कारियो का कहना है की यह आंदोलन विशेष रूप से कमार समुदाय सहित आदिवासी समाज के लोगों के कथित उत्पीड़न, झूठे मामलों में फंसाने और बिना कारण जेल भेजे जाने के आरोपों के विरोध में किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके संवैधानिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है, जिसे अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जनजाति कमार समुदाय के निर्दोष लोगों को झूठे प्रकरणों में फंसाया जा रहा है और उन्हें अनावश्यक रूप से जेल भेजा जा रहा है। इस स्थिति को लेकर समाज में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है साथ ही समाज के लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है विभिन्न मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

इसी मांग को लेकर आज कुलाहड़ी घाट, विकासखंड मैनपुर से बड़ी संख्या में लोग पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और गांधी मैदान में धरना स्थल पर बैठकर भूख हड़ताल शुरू करने जा रहे है ।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर निर्दोष लोगों पर हो रही कथित कार्रवाई को रोकने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।