Recent Posts

July 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जुलाई सोमवार को अमलीपदर पहुंचेंगे 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर, धवलपुर, इंदागांव, धुर्वागुड़ी एवं अमलीपदर में जोरदार स्वागत की तैयारी

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम अमलीपदर भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन व पूजा अर्चना करने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 जुलाई दिन सोमवार को पहुंचेंगे। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

जगह-जगह उनके जोरदार स्वागत की तैयारी किया जा रहा है धवलपुर, मैनपुर, इंदागांव, धुर्वागुड़ी अमलीपदर में जोरदार स्वागत किया जायेगा भुपेश बघेल के आगमन को लेकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा जोरदार तैयारी किया जा रहा है। मैनपुर नगर में दोपहर 01 बजे भूपेश बघेल का हमर मैनपुर चौक दुर्गामंच के पास भव्य स्वागत किया जायेगा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एवं महामंत्री गेंदु यादव ने समस्त काग्रेस कार्यकर्ताओ से स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है।