जब छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने जंगल में कार रूकवा कर जंगली फुटु खरीदा और ग्रामीणों से जाना हालचाल
- राजिम विधायक रोहित साहू भी थे साथ में
- शेख हसन खान, गरियाबंद
गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के मैनपुर एवं अमलीपदर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब एवं राजिम विधायक रोहित साहू गरियाबंद देवभोग मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे 130 सी किनारे धवलपुर और नवागढ़ जंगल मे सड़क किनारे जंगली मशरूम फुटु बेच रहे आदिवासी ग्रामीणों के सामने अचानक अपने वाहन रूकवा कर उनसे फुटु खरीदा। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री को पहचान लिया तो मंत्री ने उनसे बहुत ही सहजता के साथ हालचाल जाना और उन्हे पूछा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे महतारी वंदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है तो ग्रामीण महिलाओं ने हंसते हुए मंत्री को बताया कि हम लोगों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है जिससे वे काफी खुश है।

ग्रामीण विशेष पिछड़ी जनजाति महिलाओं ने कहा कि हम लोग आसपास जंगल के गांव में निवास करते है और उनके गांव हाथी प्रभावित इलाका है जहां कभी भी जंगल हाथी का झुंड पहुंचकर मकानो और फसलों को क्षति पहुंचाता है लेकिन सरकार की योजना प्रधानमंत्री आवास से उन्हे काफी लाभ मिला है।
प्रधानमंत्री आवास में सभी लोग सुरक्षित रहते हैं क्योंकि इस आवास को हाथी नहीं तोड़ पाता। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि कई आवास निर्माण कार्य अधुरा पड़ा हुआ है। दूसरा और अंतिम किस्त राशि नहीं मिलने की जानकारी दिया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं ने मंत्री से आदिवासी कमार जनजातियों के लिए चलाये जा रहे योजनाओ का लाभ दिलाने की मांग किया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओ ने मंत्री के साथ फोटो खिचवाया। गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि गरियाबंद कलेक्टर को तत्काल यहां आवास और कमार जनजाति के लोगो को योजनाओ के संबंध मे निर्देश दिया जायेगा साथ ही उन्होंने सरकार की सभी योजनाओ का लाभ लेने की अपील किया है।
राजिम MLA रोहित साहू ने भी ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनके गांव में जिले के अफसर पहुंचेंगे जो भी समस्या है उन्हे अवगत कराये सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।
ज्ञात हो कि युवा मंत्री खुशवंत साहेब अपने सादगी और मिलनसार व्यवहार के चलते लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। मैनपुर अमलीपदर क्षेत्र के दौरे के दौरान उनसे सैकड़ों लोगों ने मुलाकात किया और तस्वीर लिया सोशल मिडिया में लगातार यह तस्वीर वायरल हो रही है।
