Recent Posts

July 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में खुशहाली की कामना की

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • छात्र राघव की मौत के मामले में दोषियों पर कार्कीरवाई  मांग को लेकर परिजनों ने भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन
  • देश का युवा अब केवल दर्शक नहीं बल्कि लोकतंत्र का सक्रिय प्रहरी बन चुका है – भूपेश बघेल

गरियाबंद। अंतराष्ट्रीय कथावाचक पंडित युवराज पाण्डेय के निमंत्रण पर गरियाबंद जिले के अमलीपदर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर पूरे प्रदेश में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना किया। इस दौरान कथावाचक युवराज पाण्डेय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया गया। इस मौके पर सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद, भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मंडावी एवं क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

  • आश्रम के छात्र राघव मंडावी के मौत पर परिजनों ने भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन, लगाई न्याय की गुहार

मैनपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छात्र राघव मंडावी के मौत के मामले को लेकर उनके पिता फिरतु मंडावी व परिजनों ने ज्ञापन सौंपकर मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग किया है जिस पर भूपेश बघेल ने परिजनों को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि इस मामले मे कार्यवाही की मांग करेंगे और दोषियों को सजा भी दिलायोंगे। मृतक छात्र के पिता फिरतु मंडावी ने बताया मैनपुर बड़ेगोबरा आदिवासी बालक आश्रम में उनके पुत्र राघव मंडावी कक्षा सातवीं का छात्र है।  आश्रम के तत्कालीन अधीक्षक राकेश साहू के द्वारा उनके पुत्र का समय पर इलाज नहीं करवाये जाने के चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस मामले को लेकर पूरे आदिवासी समाज के लोगों ने मैनपुर मे चक्काजाम किये थे तो जिले के अफसरों ने एक सप्ताह के भीतर आश्रम अधीक्षक पर कार्यवाही करते हुए मुआवजा देने की बात कही थी। लेकिन इस मामले में अब तक दोषियो पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ बल्कि न्याय के लिए गुहार लगा रहे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर 6 माह बाद एफआईआर की कार्यवाही की गई है। पीड़ित पिता ने रोते हुए और लिखित आवेदन सौपकर पूर्व मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एक बार फिर आदिवासी छात्र राघव मंडावी के मौत का मामला गरमाता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत के बाद अब परिजनों को न्याय की उम्मीद बंधी है तो वही दूसरी ओर इस मामले को लेकर आदिवासी समाज व क्षेत्रवासियों द्वारा फिर एक बार चक्काजाम व उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया गया है।

धवलपुर में छात्र -छात्राओं ने स्कूल भवन और कॉलेज की मांग किया – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफीला को रोककर हायर सेकेण्डरी स्कूल एवं अन्य स्कूलों के छात्रों ने ग्रामीणो के साथ ज्ञापन सौपकर धवलपुर में कॉलेज और स्कूल भवन निर्माण की मांग किया है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पत्रकारो से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश के युवा अब केवल दर्शक नहीं बल्कि लोकतंत्र का सक्रिय प्रहरी बन चुके है। उन्होंने जंतर मंतर में हुए युवा प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सत्ता में अहंकार बढ़ जाता है तब बदलाव की ताकत जनता के बीच से ही निकलती है। दिल्ली में जीत छात्रों की हुई- जंतर मंतर में लगातार प्रदर्शन और फिर शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े पर भूपेश बघेल ने इस लड़ाई को छात्रों की लड़ाई बताया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी लड़ाई को विशुद्ध रूप से छात्रों की लड़ाई बताया, ऐसे में सफल प्रदर्शन का पूरा श्रेय छात्रों को जाता है।भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदर्शन के दरम्यान हुई छात्रों पर बर्बरता अवैधानिक था।