Recent Posts

May 27, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

कृषि विभाग की भारी लापरवाही – किसानों को बांटने लाए खाद, बीज, दवाई को नहीं किया वितरण, एक्सपाईरी डेट निकली खराब होकर सड़ रहा दवाई 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी नहीं निवास करते मुख्यालय में, किसानों को नहीं मिल पा रहा योजनाओं लाभ
  • मामले की शिकायत कृषि मंत्री एवं गरियाबंद कलेक्टर से कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

गरियाबंद । गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र से जो तस्वीर निकलकर सामने आई है। इससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश और गुस्सा देखने को मिल रहा है। कृषि विभाग के स्थानीय अधिकारियों के भारी लापरवाही के चलते किसानों को सरकार द्वारा वितरण करने के लिए लाये गये दवा, खाद, बीज को किसानो को नहीं बाटा गया। लाखों का दवाई खाद बीज गोदाम में पड़े -पड़े सड़ गया और तो और कई दवाईयों का एक्सपाईरी डेट भी निकल गया है। इसकी जानकारी लगते ही क्षेत्र के किसानों में कृषि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति भारी गुस्सा और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

इस मामले को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सरकार द्वारा आदिवासी क्षेत्र के किसानों को खाद बीज दवा मुफ्त मे वितरण करने भेजा जाता है लेकिन कृषि विभाग के जिम्मेदार अफसर दवा खाद बीज को वितरण नहीं किया और यह खराब होकर एक्सपाईरी डेट निकल गई। इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम तथा गरियाबंद जिले के कलेक्टर से करते हुए जिम्मेदारोऊ पर कार्यवाही की मांग किया है साथ ही लापरवाह जिम्मेदारों से इसकी वसूली किया जाना चाहिए।

केन्द्र के नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के विष्णुदेव सरकार द्वारा किसानो के हित मे अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि आदिवासी क्षेत्र के किसानो को इसका लाभ मिले लेकिन कृषि विभाग के जिम्मेदारों द्वारा सरकार के योजनाओं पर ग्रहण लगाया जा रहा है। एक तरह से सरकार को बदनाम करने की साजिश कहा जाए तो कम नहीं है। किसानों को बांटने के लिए आया सरकारी बीज खाद दवा का वितरण न होना और उनका खराब हो जाने की समस्या बेहद गंभीर है। तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज 03 किमी दूर गौरघाट कृषि विभाग के कर्मचारी निवास मे लाखो रूपये के सरकारी दवा और खाद बीज सड़ रहा है इसमें से अधिकांश का एक्सपाईरी डेट निकल गया है लेकिन किसानों को वितरण नहीं किया गया।

  • कृषि विकास अधिकारी नहीं रहते मुख्यालय में किसान हो रहे परेशान

छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार द्वारा खरीफ फसल के साथ दलहन तिलहन के रूप में किसानो को चना, मटर, मूंग, सरसो जैसे फसलो को लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

खरीफ फसल का सीजन प्रारंभ भी हो गया है लेकिन मैनपुर मे कृषि विभाग के ब्लॉक अधिकारी निवास नही करते हमेशा नदारत रहते हैं, जबकि किसान 80-90 किमी दूर से मैनपुर मैनपुर कृषि विभाग कार्यालय खाद बीज लेने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी नहीं रहने से जहां एक ओर बीज लेने में किसानों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी ओर किसानो को पर्याप्त सलाह भी नही मिल पा रहा है।

  • क्या कहते है भाजपा मंडल अध्यक्ष

भाजपा मंडल मैनपुर के अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार द्वारा किसानो के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजना संचालित किया जा रहा है लेकिन मैनपुर मे जो किसानो को दवा वितरण करने के लिए आया था। उसे वितरण नहीं किया गया और दवा खराब हो गई यह गंभीर मामला है। इसमे जिम्मेदारी तय होना चाहिए और इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कृषिमंत्री एवं गरियाबंद जिले के कलेक्टर से किया गया है।

  • क्या कहते हैं कांग्रेस महामंत्री

ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर महामंत्री गेंदु यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एक मामला नहीं है यदि निष्पक्षता से जांच किया जाये तो मैनपुर विकासखण्ड क्षेत्र में कई स्थानों पर कृषि विभाग के ट्रकों दवा और खाद खराब होकर सड़ रही है जबकि इसे किसानों को वितरण करना था। श्री यादव ने कहा सरकार पूरी तरह से विफल है इस मामले को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

*कृषि विभाग के गरियाबंद के उपसंचालक ने बताया* – कृषि विभाग उपसंचालक चंदन राय ने बताया मामले की जानकारी मिली है इसकी जॉच कराई जायेगी और कहा -कहा दवा रखा गया है इसकी जानकारी ली जा रही है उचित कार्यवाही की जायेगी।