Recent Posts

July 14, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने जनदर्शन में सुनीं नागरिकों की समस्याएं 

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • 31 आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
  • कलेक्टर श्री उइके ने पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

गरियाबंद। कलेक्टर श्री बीएस उइके ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से कुछ प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए।

गरियाबंद की बिन्दु सिन्हा ने पेंशन कि राशि दिलाने के संबंध में कलेक्टर श्री बीएस उइके को आवेदन सौपा। इसी तरह ग्राम रजनकट्टा के मोहन लाल सोनी ने न्याय दिलाने के लिए, ग्राम हसौद के राजाराम ने पट्टा प्रदान कराने एवं पीएम आवास सूची में नाम जोड़ने के लिए, ग्राम फुलझर के हेमलाल यादव ने एग्रीस्टेक में पंयीजन कराने के लिए, ग्राम कुटेना के खुबचंद साहू ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान कराने के लिए, ग्राम धवलपुरडीह की पायल महिलांग ने आधार कार्ड में त्रुटि सुधार कराने के लिए, ग्राम तूहामेटा के देवराज नेताम ने रोजगार दिलाने के लिए, ग्राम धवलपुर के रावेन्द्र नाथ सोनी ने पट्टा दिलाने के लिए, ग्राम धवलपुर की यमुना कौर नया राशन कार्ड बनवाने के लिए, ग्राम हसौदा के अवधराम ने रकबा में सुधार कराने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।