दुरस्थ वनांचल ग्रामों के औचक दौरे पर पहुंचे गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने जमीनी हकीकत देख अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के ग्रामीणों तक पहुंचाने कलेक्टर गांव गांव का पैदल भ्रमण कर चौपाल लगा समस्या सुन रहे
गरियाबंद। आज गुरूवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके अचानक जिले के दुरस्थ वनांचल विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम कुल्हाड़ीघाट के निरीक्षण में पहुंचे। कलेक्टर ने गांव का पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों के घरों तक पहुंचकर शासन प्रशासन से मिल रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखा। अधिकारियों को व्यवस्था दुरूस्थ करने सख्त निर्देश दिया। ज्ञात हो कि कुल्हाड़ीघाट ग्राम पंचायत विशेष पिछड़ी कमार जनजाति बाहुल्य ग्राम है और यहां के ग्रामीणों को पीएम जन-मन योजना के तहत शासन द्वारा पक्का आवास के साथ अनेक योजनाओ का लाभ दिया जा रहा है।
इन योजनाओं का लाभ धरातल पर मिल रहा है कि नहीं इसके निरीक्षण में कलेक्टर पहुंचे हुए हैं। साथ ही चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन समस्या समाधान करने का निर्देश भी दिए। इस दौरान कमार जनजाति के नेता एवं कुल्हाड़ीघाट के सरपंच बनसिंग सोरी ने विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास लोकेश्वर पटेल, जिला षिक्षा अधिकारी श्री चंद्राकर, महिला बाल विकास जिला अधिकारी अशोक पाण्डेय, ग्राम पंचायत के सचिव प्रेम ध्रुव, सुखराम नागेश, राजेष साहू एवं स्थानीय ग्रामीण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित है।
- कलेक्टर के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
आज गरियाबंद जिले के कलेक्टर भगवान सिंह उइके मैनपुर क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यो सहित स्कूल, आश्रम, छात्रावासों, पुल पुलिया का निरीक्षण कर रहे हैं जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है। सभी शासकीय कार्यालयों में हलचल देखने को मिल रहा है।
