मैनपुर में युवक की संदिग्ध मौत के मामले पर गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 युवक गिरफ्तार
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- मामूली वाद विवाद पर प्राण घातक हमला कर किये हत्या, हत्या के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे
गरियाबंद। मैनपुर नगर के ठाकुरदेव पारा निवासी एक युवक आकाश कश्यप पिता चुम्मन लाल कश्यप उम्र 28 साल की 1 जुलाई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। युवक की मौत को उसके बहन आकांक्षा कश्यप द्वारा हत्या बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग को लेकर जहां एक ओर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई गई थी, तो वही दुसरी ओर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 मे फोन लगाकर शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की मांग किया था। जिसके बाद इस मामले ने तुल पकड़ा और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उईके, के मार्ग दर्शन व एसडीओपी ओमप्रकाश कुजूर मैनपुर के पर्यवेक्षण में गरियाबंद पुलिस द्वारा मामले में जांच पड़ताल शुरू की गई। मैनपुर पुलिस ने मामले का खुलासा किया है जिसमें 7 युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामूली वाद विवाद पर प्राण घातक मारपीट कर किये गये हत्या के 7 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े़ है जिसमें एक नाबालिक बताए जा रहे हैं।
मैनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.07.2026 को थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद के बिना नंबरी मर्ग क्रमांक 00/12/2026 धारा 194 बीएनएसएस. के मृतक आकाश कश्यप पिता स्व. चुम्मन कश्यप उम्र 28 साल निवासी मैनपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद का बिना नंबरी डायरी असल नंबरी लाकर पेस करने से थाना मैनपुर में मर्ग क्रमांक 29/26 धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जांच कार्यवाही में जांच दौरान मृतक की परिजन, गवाहों एवं पंचानों के कथन तथा मृतक की मृत्यु में पीएम रिपोर्ट एवं क्युरी रिपोर्ट में डाक्टर सहाब द्वारा मृतक के पेशाब के थैली फटना किसी कठोर एवं भोथरे वस्तु से लगे आघात के कारण लेख किया है। मृतक की मृत्यु उसके शरीर में मौजूद बाहरी एवं आंतरिक जाहिराना चोटों एवं उससे उत्पन्न जटिलताओं के फलस्वरूप होना लेख करने से संदेही आरोपी 1. देवकुमार निषाद पिता रूपेश निषाद उम्र 20 साल निवासी शांति नगर मैनपुरखुर्द थाना मैनपुर, 2. भीखम यादव पिता साधुराम यादव उम्र 18 साल निवासी महुआभाठा मैनपुरकला थाना मैनपुर, 3. मनीष यादव पिता गौकरण यादव उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर, 4. लक्की नेताम पिता चंदनसिंह नेताम उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर, 5. लोकेश यादव पिता समारू राम यादव उम्र 23 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर थाना मैनपुर, 6. डिगेन्द्र निर्मलकर पिता अधारसिंह निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर तथा विधि से संर्घरत् बालक उम्र 17 साल निवासी शांति नगर मैनपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद छ.ग. अपराध सदर का पाये जाने से विवेचना के दौरान आरोपीयान को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपना अपराध कबूल एक राय होकर मृतक पर प्राणघात मारपीट करना बताये। आरोपी देवकुमार निषाद, भीखम यादव का मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध कर घटना में प्रयुक्त दो नग बास के डण्डा को पेस करने पर जप्त किया गया है। आरोपीयों को गिरफ्तारी की कारणों की सूचना देते हुये विधिवत् गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 09.07.2026 के क्रमषः 09.40, 09.45, 09.50, 09.55, 10.00, 10.05 बजे गिरफतार कर गिरफतारी की सूचना परिजनों को दिया गया है। प्रकरण के अन्य विधि से संर्घरत् बालक उम्र 17 साल निवासी शांतिनगर मैनपुरकला, का सामाजिक पृष्ठ भूमि भरा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह, सउनि नकूल सिंह सिदार, प्रआर. 169 कपूरचंद नेताम, आर. 747 कोमल धृतलहरे, आर. 697 प्रवीण वर्मा, आर. 316 जितेन्द्र परिहार आर.262 यादराम पटेल, आर. 468 मोतीराम भुआर्य, आर. 248 मुरारी यादव थाना मैनपुर के अन्य स्टाफ की सरहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम- 1. देवकुमार निषाद पिता रूपेश निषाद उम्र 20 साल निवासी शांति नगर मैनपुरखुर्द थाना मैनपुर, 2. भीखम यादव पिता साधुराम यादव उम्र 18 साल निवासी महुआभाठा मैनपुरकला थाना मैनपुर, 3. मनीष यादव पिता गौकरण यादव उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर, 4. लक्की नेताम पिता चंदनसिंह नेताम उम्र 19 साल निवासी महुआभाठा थाना मैनपुर, 5. लोकेष यादव पिता समारू राम यादव उम्र 23 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर थाना मैनपुर, 6. डिगेन्द्र निर्मलकर पिता अधारसिंह निर्मलकर उम्र 18 साल निवासी शांतिनगर मैनपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद छ.ग.
विधि से संर्घरत् बालक:- उम्र 17 साल निवासी शांतिनगर मैनपुरकला मैनपुर।
