Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा के एक प्रकरण में चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद । गरियाबंद कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतिका के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम कोयबा निवासी 37 वर्षीय जानोबाई मांझी की 20 नवम्बर 2021 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण निकटतम परिजन उनके पति टीकम सिंह मांझी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी गई है।