Recent Posts

March 12, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

हड़ताल में शामिल हुए गरियाबंद के स्वास्थ्य कर्मचारी

  • उमेश उर्फ गोलू वर्मा, गरियाबंद पिपरछेड़ी कला

गरियाबंद। राज्य के स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा अपनी तिन सूत्री मांग को लेकर संकेतिक धरना का कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर में किया गया, जिसमें उनके द्वारा 28 ग्रेड पे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने के साथ यात्रा भत्ता की मांग को मुख्य रूप से रखा गया ।

और अपनी मांगों को प्रदेश सरकार तक पहुंचाने के लिए रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा वही इस एक दिवसीय धरना कार्यक्रम गरियाबंद स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा 1 दिवसीया के द्वारा 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर धरने में शामिल हुऐ। ज्ञात हो कि 2 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य कर्मचारियों संघ के दो अपनी 3 सूत्री मांगों को लेकर राजधानी में 40 दिनों तक हड़ताल किया गया था।

इस दौरान उनकी मांगों को पूर्व सरकार जल्द ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। था लेकिन उनकी मांग पूरा नहीं होने के चलते संघ के द्वारा प्रशासन को याद दिलवाने एक दिवसीय संकेतिक हड़ताल रख कर अपनी मांग को रखा गया है जिसमें गरियाबंद जिले के अध्यक्ष देव कुमार पटौदी और महिला जिला अध्यक्ष एस तिवारी ने चर्चा के माध्यम से बताया कि वे एक दिवसीय संघ के मध्यम से हड़ताल कर अपनी मांग को शासन प्रशासन के समक्ष रखे हैं।

अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता है ऐसी स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होंगे। वही गरियाबंद से हड़ताल में ब्लॉक अध्यक्ष, गणेश देवांगन, सुजाता पाटिल, सरिता तिवारी, अनीता गजभिए, आशा श्रीवास, सरोज चतुर्वेदी, कल्याणी डोंगरे, त्रिवेणी कुंजाम, के साथ गरियाबंद के कलेक्टर के कई सदस्य शामिल हुऐ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *