Recent Posts

August 3, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

मैनपुर में 28 मई को ईद -उल -अजहा पर सुबह 8 बजे ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 

गरियाबंद । ईद उल अजहा पर्व को लेकर मुस्लिम समाज द्वारा जोरशोर से तैयारी किया जा रहा है। मैनपुर ईदगाह की साफ सफाई रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। 28 मई दिन गुरूवार को सुबह 8 बजे मैनपुर ईदगांव मे ईदल उल अजहा की नमाज अदा की जायेगी। मुस्लिम समाज मैनपुर के कमेटी सदस्य जाहिद रजा, अजहर मेमन, गफ्फू मेमन, शेख हुसैन, असलम मेमन, सुल्तान मेमन, अनिश सोलंकी, हैदर मेमन, मकसुद भाई, नदीम रजा, गोलु मेमन, हबीब मेमन, रसीद खान, जब्बीर खान, अब्दुल कादिर एवं नजीब बेग ने बताया कि सुबह 7ः30 बजे रजा मस्जिद मैनपुर से जुलुस निकाली जायेगी और 8 बजे ईदगाह मे ईद की नमाज अदा कर प्रदेश और देश में अमन खुशहाली के लिए दुआ मांगी जायेगी।

  • बकरीद अवकाश 27 मई से संशोधित होकर अब 28 मई को

वही दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 के लिए अवकाश घोषित किए गए थे जिसमें सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए बुधवार, 27 मई 2026 को अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी उक्त अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व के लिए पूर्व में घोषित अवकाश दिनांक 27 मई, 2026, दिन-बुधवार के स्थान पर दिनांक 28 मई 2026, दिन-गुरूवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।