Recent Posts

October 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

लोगों से भरी आटो को तेज रफ्तार बस ने आटो को उड़ाया, 13 लोगों की मौत पर बवाल, दो दर्जन से अधिक जख्मी

  • ग्वालियर, मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अचानक बहुत बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में कुल 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी है। उसके बाद ऑटो सवार ज्यादातर लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दो दर्जन के लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। करीब आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बवाल कर दिया।

सूचना मिल रही है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग ऑटो सवार है। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित गंगा मालनपुर की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो बामोर की तरफ जा रही थी और बस ग्वालियर की ओर आ रही थी।

मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय लोगों की भीड़ भी घटना स्थल पर जमा है। स्थानीय लोगों ने लोगों को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी फिर भी १३ लोगों को मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *