Recent Posts

October 11, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को विस्फोट कर उड़ा, 3 जवान शहीद और 8 जवान गंभीर

मंगलवार को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ में फिर से जवानों पर हमला कर दिया है। जानकारी है कि नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को विस्फोट कर उड़ा दिया है। इस विस्फोट में 3 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये विस्फोट आईटी से कड़ेनार और मंदोडा के पास किया गया। 8 जवान गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कड़ेनार और मंदोडा के पास नक्सलियों ने बस को निशाना बनाया। सुरक्षाबल के जवान अपने ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने उन्हें निशाना बनाया। डीजीपी ने इस घटना की पुष्टि कर दी है, इस घटना से सुरक्षाबल एक्टिव हो गए हैं।

कहा जा रहा है कि बस में करीब 40 से 50 जवान सवार थे। धौड़ाई और पल्लीनार के बीच यह विस्फोट हुआ है। जवानों की बस कड़ेनार से कन्हार गांव बस लौट रही थी। इस घटना के बाद से बस्तर की हरकत में आ गई है‌‌। इसकी पुष्टि सेन के अधिकारियों ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *