Recent Posts

April 17, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

ग्राम पंचायत भैंसाझार में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

बिलासपुर से प्रकाश झा

ग्रामीणों ने कहा प्रदर्शनी में दिखी विकास कार्यों की झलक

बिलासपुर: जनसंपर्क विभाग द्वारा आज विकासखंड कोटा के ग्राम पंचायत  भैंसाझार में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर  का आयोजन किया गया।  सूचना शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं की जानकारी ली।


लखनी राजपूत ने कहा कि शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने का अच्छा स्रोत है जनसंपर्क विभाग की यह प्रदर्शनी। उन्होंने कहा कि शासन की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिलने से नागरिकों को समझने में आसानी होगी। संतराम यादव ने कहा कि शासन की योजना के प्रचार प्रसार के लिए लगाई गई यह प्रदर्शनी सह सूचना शिविर प्रशंसनीय है। इस प्रकार के आयोजनों से लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलती है।


देव चरण ने कहा कि फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की तस्वीरें संजोयी गई है जो बहुत अच्छी लगी। आर. के. साहू ने कहा कि प्रचार सामग्री भी बहुत अच्छी है जिनमे सभी विभाग की उपलब्धियों को बताया गया है। उन्हें संबल बहुत पसंद आयी। प्रमोद सिंह ने कहा कि इन योजनाओ की जानकारी लेकर जरूरतमंद व्यक्ति लाभ भी उठा सकते हैं। सूचना शिविर में शासकीय योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।


प्रदर्शनी स्थल पर  प्रचार सामग्री जनमन, संबल, किसान डायरी सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। विदित हो आगामी  प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन 15 मार्च को  बिल्हा  विकासखंड के ग्राम पंचायत सेलर में किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *