Recent Posts

November 3, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

वनांचल की प्रेरणा -अभावों से लड़कर शिक्षा की अलख जगा रही हैं शिक्षिका सोनाली मडामे राज्योत्सव में हुईं सम्मानित

  • शेख हसन खान, गरियाबंद 
  • मैनपुर की शिक्षिका सोनाली मडामे के मार्गदर्शन से वनांचल के बच्चे पहुंच रहे नवोदय और एकलव्य विद्यालय
  • कठिन परिस्थितियां भी नहीं डिगा पाईं हौसला, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में सम्मानित हुईं समर्पित शिक्षिका सोनाली मडामे

गरियाबंद । छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्र मैनपुर में शिक्षा की अलख जगा रही और बच्चों का भविष्य संवारने में जुटीं समर्पित शिक्षिका सोनाली मडामे को छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के विशेष अवसर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान गरियाबंद कलेक्टर रणवीर शर्मा के करकमलों से प्रदान किया गया।यह सम्मान उनके उस सेवाभाव, अटूट समर्पण और निरंतर प्रयासों को दिया गया है, जिसके जरिए वे वनांचल के दूर-दराज इलाकों में शिक्षा की नई उम्मीद और रोशनी फैला रही हैं।

  • सीमित संसाधनों के बीच उम्मीद की किरण

शिक्षिका सोनाली मडामे की पाठशाला एक ऐसे वनांचल क्षेत्र में स्थित है, जहां आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। तमाम प्रशासनिक और भौगोलिक चुनौतियों के बीच भी वे अपने दृढ़ संकल्प के सहारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं। उनका उद्देश्य केवल बच्चों को पाठ्यपुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उन्हें बेहतर भविष्य के अवसरों के लिए तैयार करना और उनके भीतर आत्मविश्वास जगाना है।

  • नवोदय और एकलव्य विद्यालयों के लिए गढ़ रहीं भविष्य

सोनाली मडामे की कार्यशैली सिर्फ विद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए भी विशेष रूप से तैयार करती हैं। उनकी व्यक्तिगत मेहनत और उत्कृष्ट मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि वनांचल के इन बच्चों को देश और राज्य के इन प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के स्वर्णिम अवसर मिल रहे हैं।

यह उपलब्धि न सिर्फ बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह गरियाबंद के वनांचल क्षेत्र में शिक्षा की बदलती तस्वीर और असीम संभावनाओं को भी एक नई दिशा दे रही है।

एक नज़र इधर भी देखे...