Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

Exclusive… दो स्टाम्प वेन्डरों के लाईसेंस निलंबित

  • गोलू कैवर्त, बलौदाबाजार

बलौदाबाजार तहसील कार्यालय परिसर में कार्यरत दो स्टाम्प वेन्डरों का लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित वेन्डरों में रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा कीमत वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं।

कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेन्डर बेचने का प्रयास करे तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के मोबाईल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है। इस सिलसिले में स्टाम्प वेन्डरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने आज से तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *