देशभक्ति के रंग में रंगा मैनपुर क्षेत्र, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- हाथों में तिरंगा दिल में देशभक्ति, भाजपा के तिरंगा यात्रा में दिखा गजब का उत्साह
- भारत माता की जय के नारों से गूंजा पूरा क्षेत्र, बाइक रैली में शामिल हुए सैकड़ों लोग
गरियाबंद। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत हर घर तिरंगा यात्रा के तहत मैनपुर में आज सोमवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रितम सिन्हा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी नेहरू निषाद, प्रभारी दिनेश शर्मा एवं नंदकिशोर चौबे सहित क्षेत्रभर से सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। दोपहर 12 बजे लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से पूजा अर्चना कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ किया गया जो 03 किमी दूर गौरघाट पहुंची पश्चात क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल पैरी उद्गम भाठीगढ़ शिवमंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया गया। इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा यह हमें एकता, अखंडता और बलिदान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है और यदि युवा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखकर कार्य करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।

जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं और हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रबल करते हैं तथा समाज में एकता और अखंडता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर नंद किशोर चौबे, जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा गरियाबंद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भव्य तिरंगा बाइक रैली में शामिल सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं का वे हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का यह उत्साह और देशभक्ति की भावना अत्यंत प्रेरणादायक है तथा ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम को और अधिक मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए सभी सहयोगियों एवं भाजपा नेतृत्व के प्रति भी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मैनपुर संतोष यादव, महामंत्री दिनेश सचदेव, योगेश शर्मा, नंदनी नेताम, नरोत्तम साहू, किशोर यादव, होमित राजपूत, रूपेश साहू, मोहन कुशवाहा, सौरभ राजपूत, कुमारी बाई पटेल, सरिता ठाकुर, दुलार सिन्हा, दिलिप साहू, रामदास वैष्णव, तुलसी राठौर,कोमल सोनवानी , राकेश दुबे, उपेंद्र साहू ,नरेश सिन्हा, जनक यादव, दयाशंकर सोनवानी, उपेन्द्र साहू, देव वासनिक, कोमल सोनवानी, हेमंत साहू, मनोज निर्मलकर, सवितानंद साहू, सुरजगिरी गोस्वामी, अमर सिन्हा, बिशेश्वर सिक्का, रामजी साहू, बाबूलाल साहू, सुधीर राजपूत, मनोज मिश्रा, डाकेश्वर नेगी, गोपी सोनवानी, सौरभ बाघमार, अनुप कश्यप, नरसिंग राठौर, भीखम यादव, शिशुपाल नायक सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे शामिल हुए।
