मैनपुर में 10 वर्षो तक सेवा देने वाले मस्जिद के मौलाना सिबतैन रज़ा को ससम्मान दी विदाई
- शेख हसन खान, गरियाबंद
- फुल माला के साथ जोरदार इस्तेकबाल
गरियाबंद । मैनपुर स्थित रज़ा मस्जिद में पिछले 10 वर्षों से इमामत की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाने वाले हज़रत मौलाना सिबतैन रज़ा खान साहेब आज अपने गृह राज्य झारखंड के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान से पहले मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका जोरदार फुल माला के साथ स्वागत कर उन्हे विदाई दी गई। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में मौलाना साहब ने मैनपुर में दीन की जो बेहतरीन खिदमत की है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

विदाई समारोह के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि मौलाना साहेब के साथ बिताए गए ये 10 साल उनकी इमामत, उनकी बातें, आपसी मोहब्बत और उनकी दीनी खिदमत हमेशा याद रहेंगी। उनका जाना मैनपुर मुस्लिम समाज के लिए एक बड़ी कमी है। सभी ने उनके बेहतरीन सेहत, सलामती और लंबी उम्र के लिए दुआ की इस मौके पर प्रमुख रूप से हाजी रफीके मेमन, हाजी हुसैन मेमन साहब, हाजी सरफराज मेमन, इकबाल मेमन, जाहिद रजा, शेख हुसैन, जुनैद रजा, मकसूद अली, जमाल खान, नजीब बेग, जब्बीर खान, शेख हसन खान, शाहरूक खान, आकिस खान, राजा खान, अजहर मेमन, जाकिर रजा, शरीफ रजा, शेख फैजान, शेख फरहान, अतहर मेमन, फकरू भाई, गोलू मेमन, इम्तियाज मेमन, जैद भट्ठी, आवेश मेमन, उबेद मेमन, रैयान मेमन, अयान रजा, असलम मेमन एवं बड़ी संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।
