कृषि को समाप्त करना चाहती है केन्द्र की मोदी सरकार – नीरज ठाकुर
- रामकृष्ण ध्रुव, मैनपुर
गरियाबंद जिला के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और कृषि पर करोंडों लोगो की जीवन यापन निर्भर है। रोजगार के इस प्रमुख साधन को केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा सुनियोजित रूप से समाप्त कर इसे आद्योगिक घरानों के हवाले करने के उददेश्य से वर्तमान में तीन कृषि काला कानून लाया गया है, जिससे पुरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली के सीमाओं में पिछले तीन माह से किसान अपने जायज मांगों कों लेकर कडाके के ठंड में आंदोलन कर रहे हैं।

कई किसान आंदोलन में शहीद हो गये है, लेकिन केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार को किसानों के समस्याओ से कोई लेना देना नहीं है मोदी सरकार पुरी तरह तानाशाही कर रही है।आज पुरा देश के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सामने आया है। केन्द्र सरकार को अपनी हटधर्मिता छोडकर तीन काले कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए।
श्री ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार कि प्रत्येक योजनाओ में चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुचाने निर्णय लिया जा रहा है, चाहे किसान विरोधी कानून हो या रोजगार उपलब्ध न कराने और छटनी के कारण युवाआें में 45 वर्षो में सबसे अधिक बेराजगारी की दर हो । पेट्रोल डीजल के दामों में अप्रत्याशीत वृध्दि और एकससाइज डयूटी के कारण महंगाई की मार जनता को पड़ रही है। हर मोर्चा पर केन्द्र सरकार की धुलमुल नीति के चले देश में तेजी से महंगाई बढ़ रही है।

Great – I should certainly pronounce, impressed with your site. I had no trouble navigating through all tabs and related information ended up being truly simple to do to access. I recently found what I hoped for before you know it in the least. Quite unusual. Is likely to appreciate it for those who add forums or anything, site theme . a tones way for your customer to communicate. Excellent task.
Good website! I truly love how it is easy on my eyes and the data are well written. I am wondering how I could be notified when a new post has been made. I’ve subscribed to your RSS which must do the trick! Have a great day!