Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

भानुप्रतापपुर के नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी कोटेश्वर धाम पहुंचकर किया पूजा अर्चना

  • शेख हसन खान, गरियाबंद

गरियाबंद। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक एवं स्वर्गीय मनोज मंडावी की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री मंडावी आज सोमवार को चुनाव में विजयश्री प्राप्त करने के बाद सिहावा क्षेत्र के कोटेश्वर धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

ज्ञात हो कोटेश्वर धाम स्वर्गीय मनोज मंडावी आस्था का केंद्र रहा है और उनका विशेष लगाव था। इस मौके पर प्रमुख रूप से भूषण साहू, जितेंद्र प्रसाद ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, वीरेंद्र निर्मलकर, मुनेश्वर ध्रुव, पेश साहू एवं कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे दूसरी ओर बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों व कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी से मूलाकात कर उन्हे जीत की बधाई दी।