Recent Posts

October 31, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

पवित्र सावन सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की

  • न्यूज रिपोर्टर, रामकृष्ण ध्रुव

मैनपुर- जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने पवित्र सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना, जलाभिषेक करते हुऐ पूरे गरियाबंद जिले में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार होने के कारण मैनपुर क्षेत्र के मैनपुर देवभोग क्षेत्र के शिव मंदिरों में भारी भीड़ श्रध्दालुओं की देखने को मिली और कांवरियों का दल क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों में जलाभिषेक दुधाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना किया गया। पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा है गांव गांव रामायण पाठ व विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *