Recent Posts

May 13, 2026

समाचार पत्र और मीडिया है लोकतंत्र के प्राण, इसके बिन हो जाता है देश निष्प्राण।

युवा मंच द्वारा 17 सितंबर को मैनपुर में बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन

  • कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू भी रहेगा उपस्थित

मैनपुर- युवा मंच मैनपुर द्वारा गणेश उत्सव पर्व के पावन अवसर पर शानदार 32वाॅ वर्ष तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के प्राथमिक शाला मैनपुर के सामने ,दिन शुक्रवार 07 शाम बजे से बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

वही इस कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायिका आरू साहू भी मैनपुर पहुंचे रहे हैं जिसको लेकर नगर व क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 8888 रूपए एंव ट्राफी, दुसरा पुरस्कार 5555रूपये वा ट्राफी ,तीसरा पुरस्कार 3333 रूपए वा ट्राफी, तथा संतावना पुरस्कार प्रदान किया जाऐगा। उक्त जानकारी हरिश्वर पटेल, हिमांशु रामटेके ने देते हुए सभी क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *